भोपाल। समूचे मध्यप्रदेश में गर्म हवाओं के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है तथा खरगोन, छिंदवाड़ा और धार लू की चपेट में है।
46. 6 डिग्री के साथ खरगोन आज भी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यह शहर पिछले चार दिन से लू के प्रभाव में है। राजधानी भोपाल भी गर्म हवाओं के थपेड़ों से प्रभावित है। यहां अधिकतम तापमान 42
3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है, हालांकि न्यूनतम तापमान कल की तुलना में एक डिग्री की गिरावट के साथ 24. 6 अंकित हुआ जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य स्थानों होशंगाबाद और खंडवा में तापमान 45. 5 डिग्री, शाजापुर और बैतूल में 44, धार में 44.1, राजगढ़ और खजुराहो में 43. 6, नौगांव में 43. 8, रायसेन में 43. 2, उज्जैन, मंडला, छिंदवाड़ा और सीधी में 43 डिग्री तथा जबलपुर में 42. 7, सागर में 42. 6, ग्वालियर में 42. 5, इंदौर में 42. 6 और उमरिया में 42. 5 डिग्री दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी दो दिन तक तो प्रदेश में मौसम का हाल लगभग ऐसा ही बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मध्यभारत पर ऊपरी हवाओं में 0. 9 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है उसकी वजह से उज्जैन एवं होशंगाबाद संभाग में बादल छा सकते हैं, लेकिन मौसम में कोई ज्यादा बदलाव आने की संभावना कम है।
अगले 24 घंटों में इंदौर और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं कहीं लू चल सकती है। भोपाल में तापमान में विशेष बदलाव होने का अनुमान नही है।