रैली में हजारों की भीड़ थी, जिसके समापन पर खुशबू साथी रिजवान और शांतिनगर विधायक के साथ अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं। इसी दौरान पीछे चल रहे एक शख्स ने हाथर बढ़ाकर उनके साथ बदतमीजी कर दी ।
खुशबू को गुस्सा आ गया और उन्होंने पीछे मुड़कर उसको थप्पड़ जड़ दिया। खुशबू के थप्पड़ मारने के बाद मामला बढ़ गया। इस बीच पुलिस आ गई और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस उस व्यक्ति को भीड़ से अलग ले गई। वीडियो को सोशल मीडिया पर एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया तो खुशबू ने इसे रीट्वीट किया। ज्ञात हो कि खुशबू लगभग 200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। तमिल के साथ हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। दक्षिण में उनके फैन्स ने देवी खुशाम्बिका देवी के नाम से मंदिर भी बनाए हैं।