Type Here to Get Search Results !

सीएम कमलनाथ का तंज-भाजपा नेता हमें ही पढ़ा रहे हैं राष्ट्रवाद का पाठ

सिंगरौली। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं पर हमला करते हुए आज कहा कि देश को आजाद कराने में कांग्रेस ने सबसे अधिक संघर्ष किया, लेकिन भाजपा नेता हमें ही राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं, वे केवल बोलना जानते हैं।

श्री कमलनाथ ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने राष्ट्रवाद का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वे पूंछना चाहते हैं कि वे बताए कि क्या उनकी पार्टी के एक भी स्वतंत्रता सैनानी रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद का पाठ पढाने वाले भाजपा नेता केवल बोलना जानते हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए हैं। यहां तक की संसद भवन में भी जब आतंकी हमला हुआ, उस समय भी देश में उनकी ही सरकार रही है। उन्होंने कहा कि हम और अजय सिंह साथ मिलकर सीधी-सिंगरौली के विकास का नया इतिहास रचेंगे।