Type Here to Get Search Results !

स्टार हैं तो क्या हुआ, वोट नहीं ड़ाल पाएंगे..?

मुंबई। देश में 11 अप्रैलद्ध से 17 वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में होने वाले चुनाव शुरू हो चुके हैं। आखिरी चरण 19 मई को होगा तो नतीजे 23 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में यह चौंकाने वाला है कि मतदान के लिए प्रेरित करने से लेकर राजनीतिक दलों के बारे में ‘ज्ञान’ देने वाले बॉलीवुड स्टार्स ही वोटिंग नहीं कर पाएंगे, क्योंकि उनके नाम ही वोटर लिस्ट में नहीं है। क्या है इसकी वजह....

अभिनेत्री कटरीना

-अभिनेत्री कटरीना कैफ का नाम भी वोटर लिस्ट से नदारद है। उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है जिसके चलते उनके पास भारत का मताधिकार नहीं है। डायलाग डब करवाने वाली कैटरीना भी वर्किंग वीजा पर भारत में हैं।

जैकलीन फर्नांडिस

-श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ था। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। उनके पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन और मां किम मलेशिया से हैं।


नरगिस फाखरी

 -फिल्म रॉकस्टार से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भी भारत की नागरिक नहीं हैं, बल्कि उनका जन्म न्यूयॉर्क में होने से उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता है। वह भारत में वर्किंग वीजा पर है।


आलिया भट्ट

-आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। उनकी मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। ब्रिटेन में जन्म होने से आलिया भट्ट के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और नागरिकता है। 

इमरान खान

-फ्लॉप एक्टर इमरान खान अमेरिका के विस्कॉन्सिन के शहर मेडिसन में पैदा हुए थे। लेकिन मां-बाप के तलाक के बाद कैलिफोर्निया जाना पड़ा। यही आगे की पढ़ाई पूरी हुई। इमरान के पास अमेरिकी नागरिकता और पासपोर्ट है। 


अक्षय कुमार

-अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता और पासपोर्ट है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर कनाडा की यूनिवर्सिटी आॅफ विंडसर से आॅनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। आॅनरेरी सिटीजनशिप भी है।