उर्मिला मातोंडकर से लेकर ईशा कोप्पिकर तकए हाल ही में राजनीति से जुड़े फिल्मी पर्दे के ये सितारे
मुंबई। लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड सितारों की एंट्री ने ग्लैमर का तड़का लगा दिया है। हालांकि चुनावी मैदान में यह सितारे क्या करिश्मा दिखाते हैं यह तो चुनाव नतीजों से ही साफ हो पाएगा। फिलहाल एक नजर फिल्मों के बाद पालीटिक्स में कैरियर तलाशने वाले सितारों पर-
उर्मिला मातोंडकर-
रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर फिल्मों से आउट होने पर इस्लाम कबूल करके अपने से 8 साल छोटे कश्मीरी मीर अख्तर से निकाह करने के बाद अब सियासत में किस्मत आजमाने कांगे्रस से मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
अर्शी खान-
बिग बॉस फेम अर्शी खान ने बीती 28 फरवरी को महाराष्टÑ में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उसके साथ ही अर्शी को मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का प्रचार करने आएंगी।
दिनेश लाल यादव-
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं। उनसे पहले बिहार के शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी सियासत में बड़ा मुकाम बना चुके हैं।
मौसमी चटर्जी-
2004 में कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़कर हारने वाली मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। बंगाली फिल्म बालिका बधू से शुरुआत की, 1972 में पहली हिंदी फिल्म अनुराग रिलीज हुई।
ईशा कोप्पिकर-
बडे परदे से दूर होने पर खल्लास गर्ल ईशा कोप्पीकर को जनवरी 2019 में भाजपा में शामिल होते ही महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साल 2000 में फिजा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।