Type Here to Get Search Results !

‘सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग चाय का स्वाद ही ले सकते हैं’

सिल्चर, असम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं चूक रहे हैं। इसी कड़ी में असम के सिल्चर में गुरुवार की अपनी चुनावी रैली में मोदी ने बिना राहुल गांधी का नाम लिए कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सिर्फ चाय का स्वाद ले सकते हैं। उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं होता कि चाय की पत्ती चुनने में हाथ छिल जाते हैं। इसके आगे मोदी ने जनता से कहा कि ये चायवाला आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 








प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हवा का रुख किस तरफ बह रहा है, ये आपके उत्सव से साफ पता चल रहा है। इससे पहले असम के मंगलदाई में अपने चुनावी रैली के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर राष्टय सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी स्थित को मजबूत करने के लिए एक और घोटाले को सामने लाई है। यह तुगलक रोड चुनावी घोटाला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बात राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवादी संगठनों की हो तो क्या किसी भी तरह का समझौता किया जा सकता है? मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना चाहता है।