जालौर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पिछले पांच साल में देश के लोगों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान के जालौर में कहा कि देश के सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों के बैंक खातों में 72000 रुपये तक सालाना डालने, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं के साथ साथ सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही।
थार की भरी दोपहर में यहां एक चुनावी जनसभा में उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे राहुल गांधी ने कहा कि अगर हिंदुस्तान के अरबपति कर्ज नहीं लौटाने के बावजूद जेल से बाहर रहेंगे तो किसान भी बाहर रहेंगे। अगर उनको लाखों करोड़ रुपये दिए जाएंगे तो किसानों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों, दलितों, आदिवासियों और पिछडों को भी लाखों करोड़ रुपये दिए जाएंगे, अन्याय नहीं होगा हिंदुस्तान में। दो हिंदुस्तान नहीं बनेंगे। एक हिंदुस्तान होगा, सबका हिंदुस्तान होगा, उसमें न्याय होगा।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने न्याय योजना बहुत सोच-समझकर तैयार की है और इसके तहत पैसा परिवार की महिला सदस्य के बैंक खाते में जाएगा।
उन्होंने चुटकी ली, "प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कि उन्होंने बैंक खाते खोले, न्याय का पैसा उन्हीं खातों में डाला जाएगा।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैंने कहा कि इस योजना को 'न्याय' नाम देना है क्योंकि पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने, चौकीदार ने हिंदुस्तान के सब लोगों के साथ अन्याय ही तो किया है।