Type Here to Get Search Results !

महंगाई की मार से कराह उठा पाकिस्तान: फल, सब्जी के दाम आसमान जाने से खाना हो गया है बंद

इस्लामाबाद। 
पाकिस्तान में महंगाई लगातार आसमान छूती जा रही है। महंगाई की मार झेल रहे पाक में इमरान सरकार भी नाकाम नजर आ रही है। खाने-पीने के चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। रमजान की वजह से ये महंगाई और ज्यादा बढ़ गई है। पहले 190 रुपये लीटर दूध बिक रहा था। अब सेब 400 रुपये किलो, संतरे 360 रुपये और केले 150 रुपये दर्जन बिक रहे हैं।                                                                                                                                                            
खाद्यान्न में दस फीसदी तो फलों और सब्जियों में 40 से 60 प्रतिशत से भी ज्यादा बढे दाम


मटन की कीमत की बात करें तो वो पाकिस्तान में 1100 रुपये किलो बिक रहा है। रमजान के महीने में खाने-पीने की इन चीजों की ज्यादा मांग है, इसलिए लोग परेशान हैं। मार्च के मुकाबले मई में प्याज 40 फीसदी, टमाटर 19 फीसदी और मूंग की दाल 13 फीसदी ज्यादा कीमत पर बिक रही हैं। गुड़, शकर, फलियां, मछली, मसाले, घी, चावल, आटा, तेल, चाय, गेंहू की कीमतें 10 फीसदी तक बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान की जनता में महंगाई को लेकर काफी रोश है। लोग सोशल मीडिया पर खुलकर सरकार की नीतियों को विरोध कर रहे हैं। बाजार पर रिसर्च करने वाली स्थानीय संस्थाओं के मुताबिक आॅटो, सीमेंट और फार्मास्यूटिकल्स जैसे उद्योगों के कच्चे माल के आयात की कीमतें बढ़ेंगी। इससे उपभोक्ता पर भार बढ़ेगा। एक रिसर्च सेंटर का कहना है कि अब इस स्थिति पर रोक लगनी चाहिए। 

व्यापारियों का बाजार पर से विश्वास उठ रहा है। पाकिस्तानी रुपया मई में 29 फीसदी कमजोर हुआ है। यह एशिया की 13 अहम मुद्राओं में सबसे कमजोर मुद्रा बन गई है। एक डॉलर का मूल्य करीब 150 पाकिस्तानी रुपये हो गया है। जबकि 70 भारतीय रुपये एक डॉलर के बराबर हैं। डॉलर के मुकाबले नेपाली 112 रुपये, बांग्लादेश टका 84 और अफगानी (अफगानिस्तानी मुद्रा) 79 होते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.