इंदौर। लगातार हो रही बारिश के चलते चोरों ने भी मौके का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात शिप्रा थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी टू में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे और सो रहे सदस्यों को बंधक बनाकर सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए का माल लेकर फरार हो गए।
महिला के अनुसार पांच नकाबपोश बदमाश थे, जबकि एफएसएल टीम को तीन बदमाशों के पग मार्क मिले हैं।
पुलिस के अुनसार देर रात शिप्रा थाना क्षेत्र के ओमेक्स सिटी टू में रहने वाले कपड़ा व्यापारी फरियादी बलराम पिता कृष्ण कुमार के घर नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला। नकाबपोश बदमाशों की आहट पाकर उठे परिजनों को पहले चोरों ने बंधक बनाया फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान विरोध करने पर चोरों ने परिवार के सदस्यों को पीटा भी, जिससे एक व्यक्ति चोट आई है। चोरों के जाने के बाद परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और वारदात से पुलिस को अवगत करवाया।
टीआई मोहन जाट के अनुसार चोरी और मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम को बुलवाया गया। एफएसएल प्रभारी बीएल मंडलोई की टीम ने मौका मुआयाना किया। घर से कुछ फिंगर प्रिंट मिलने के साथ ही तीन लोगों के पग मार्क भी मिले हैं। जिसमें से एक बदमाश 10 नंबर जूता पहने हुए था, जबकि दो नंगे पैर आए थे। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह काम किसी गिरोह का नहीं है।
फरियादी रानी ने बताया कि रात 2 से 3 बजे के बीच करीब 5 नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हुए थे। इन्होंने हमें बंधक बना लिया और विरोध करने पर हम पर हमला कर दिया, जिससे एक सदस्य घायल हो गए। वारदात के वक्त घर पर परिवार के 7 सदस्य सो रहे थे। अचानक हुई वारदात के चलते किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। घर में घुसते ही बदमाशों ने हथियार रखकर हमें बंधक बना लिया। चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने शहर की नाकाबंदी शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।