Type Here to Get Search Results !

65 करोड़ के खर्च से रेगिस्तान में रच डाला साहो का फ्यूचर सिटी का सेट

मुंबई। प्रभास की आगामी मैग्नम ओपस फिल्म साहो के कुछ वक्त पहले रिलीज हुए टीजर में हमें एक अत्याधुनिक शहर देखने को मिला था। यह एक ऐसी अकल्पनीय मॉडर्नसिटी जैसा दिखता है, जैसी दुनिया में अभी तक देखी ही नहीं गई हैं। गगनचुंबी इमारतों की इस आभासी दुनिया में इस फिल्म के अनूठे एक्शन दृश्य फिल्माए गए हैं। इसी शहर में प्रभास बाइक चेजिंग सीन में अपने एक्शन का दमखम दिखाते नजर आएंगे। क्या आप जानते हैं कि इस अविश्वसनीय दुनिया को अबू धाबी के रेगिस्तान में 65 करोड़ रुपए के खर्च में क्रिएट किया गया था। इस काम को अंजाम दिया था इस फिल्म के प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल ने।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.