Type Here to Get Search Results !

देश के 13 जिलों में सामान्य से अधिक एवं 31 जिलों में सामान्य वर्षा

भोपाल। प्रदेश में इस वर्ष मानसून में 1 जून से 31 जुलाई तक 13 जिलों में सामान्य से अधिक, 31 जिलों में सामान्य एवं 07 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। सर्वाधिक वर्षा भोपाल जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज हुई है।

सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले भोपाल, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, खण्डवा, सीहोर, इंदौर, श्योपुरकलां, बुरहानपुर, उज्जैन, झाबुआ और उमरिया हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले बड़वानी, भिण्ड, राजगढ़, मुरैना, रायसेन, देवास, दतिया, दमोह, नरसिंहपुर, आगर-मालवा, सिंगरौली, हरदा, धार, बैतूल, शिवपुरी, डिण्डोरी, मण्डला, ग्वालियर, खरगोन, होशंगाबाद, अशोकनगर, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, गुना, अलीराजपुर, कटनी, सतना, अनूपपुर, विदिशा और सागर हैं।

सिवनी, छतरपुर, शहडोल, पन्ना, बालाघाट, छिन्दवाड़ा और सीधी जिलों में सामान्य से कम वर्षा मापी गई। इस अवधि में भोपाल, रायसेन, हरदा और होशंगाबाद जिलों में 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.