- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी
एम.पी.डब्लू. को आशा कार्यकताओं द्वारा भरे गये सीबेक फार्म्स को कैन्सर, हाइपर टेंशन, बी.पी., शुगर आदि एन.सी.डी.(नॉन कम्युनिकेबिल डिसीज)बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिये एन.सी.डी.एप में जानकारी दर्ज करना, लक्षित समूह को चिन्हित करना और उपचार के लिए रैफर करने का दायित्व सौंपा जा रहा है। इस कार्य के लिये उन्हें एन.एच.एम. द्वारा टेबलेट डिवाइजस उपलब्ध कराया जाएगा और प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।
मिशन संचालक द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को शासन के निर्णय से अवगत कराते हुए कहा गया है कि एम.पी.डब्लू.के लिये उप एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एन.सी.डी.कार्य करने का आदेश जारी करें। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर्स को क्रियाशील करने के लिये चिन्हित उप स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सूची जिलों को भेजी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चिन्हित संस्था और वहा दिये गये एम.पी.डब्लू की जानकारी मिशन संचालक को देंगे।