Type Here to Get Search Results !

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थ-डे पर काटा था 3.45 लाख रु. का केक, 24 घंटे में हुआ था तैयार

मुंबई।  प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37 वां जन्मदिन मनाया था। उनका बर्थ-डे सेलिब्रेशन मियामी में हुआ था। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका ने रेड शिमरी ड्रेस के साथ सिंदूर लगाकर सबका ध्यान खींचा था लेकिन एक और चीज़ जिसकी चर्चा हुई वो था बर्थ-डे केक। इस मल्टीलेयर्ड केक की डिटेल्स अब सामने आई हैं और यह काफी महंगा बताया जा रहा है।

केक की कीमत थी 3.45 लाख रु.: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका बर्थ-डे पर जिस केक को काटते हुए नजर आई थीं उसकी कीमत 5,000 USD यानि तकरीबन 3,45,000 रु. थी। यह केक मियामी की ही एक बेकरी ने डिज़ाइन किया था। प्रियंका के पति निक जोनस ने इस केक को ऑर्डर किया था। उसपर गोल्ड और रेड डिटेल्स इसलिए करवाए थे क्योंकि प्रियंका ने रेड ड्रेस पहनी हुई थी और उन्हें गोल्डन रंग की चीज़ें काफी पसंद हैं। इस केक को बनने में 24 घंटे का समय लगा था।

बेकरी ने शेयर किया केक का फोटो: डिवाइन डेलीकेसी बेकरी ने इस केक को तैयार किया था जिसने इन्स्टाग्राम पर केक के फोटो भी शेयर किए हैं। बेकरी ने जेनिफर लोपेज और टॉम क्रूज जैसे इंटर नेशनल सेलेब्स के लिए भी केक डिज़ाइन किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.