Type Here to Get Search Results !

60 वें जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म KGF:2 से संजय दत्त का लुक, अधीरा का निभाएंगे किरदार

मुंबई।  29 जुलाई को संजय दत्त के 60 वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म KGF:2 से उनका लुक जारी किया गया है। संजय इस फिल्म में अधीरा का किरदार निभाएंगे जिसका एक स्केच मेकर्स ने जारी किया है।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लुक रिलीज करते हुए लिखा-पेश है #MotherOfAllCollisions संजय दत्त अधीरा के रूप में। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं सर।

KGF:1 रही थी सुपरहिट: पिछले साल रिलीज हुई KGF:1 एक कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड तकरीबन 250 करोड़ का बिजनेस किया था और कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी। इसकी सक्सेस को देखते हुए ही मेकर्स ने इसके सीक्वल की प्लानिंग की थी। फिल्म में साउथ स्टार यश ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सीक्वल में भी वह हीरो होंगे जबकि संजय एक अहम किरदार निभाते दिखेंगे।

संजय ने मनाया जन्मदिन: लुक रिलीज होने के अलावा संजय अपना बर्थ-डे अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। 28 जुलाई की रात वह पत्नी मान्यता और बच्चों शाहरान और इकरा के साथ बर्थ-डे डिनर एन्जॉय करते नजर आए। इस दौरान संजय की बहन प्रिया दत्त और अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.