Type Here to Get Search Results !

होली पर भोपाल में वुडपेकर प्रीमियत बीयर के साथ जश्न की तैयारियां मस्ती और मादकता के साथ हैं उफान पर

  • भारत की पहली ट्विस्ट-कैप प्रीमियम बीयर है वुडपैकर, जो है शत-प्रतिशत नैचुरल ड्रिंक

भोपाल। झीलों का शहर भोपाल रंगों, संगीत और उत्सव की उमंग से सराबोर होली के स्वागत की तैयारी कर रहा है ऐसे में सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज लिमिटेड की वुडपेकर प्रीमियम बीयर शहर के जश्न में ताजगी का नया रंग घोलने को तैयार है। मध्य प्रदेश में निर्मित वुडपेकर नवाचार, उत्कृष्ट शिल्प और सुविधा का अनूठा संगम है जो होली जैसे आपसी मेलजोल, हाउस पार्टियों, टैरेस सेलिब्रेशन और दोस्तों के साथ त्योहार की शाम को मिजाजी बनाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।



भोपाल में होली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि गर्मजोशी और साथ मिलकर खुशियां मनाने के मिसाल के तौर पर जाना जाता है। सुबह की पारंपरिक मुलाकातों से लेकर शाम की ऊजार्वान पार्टियों तक, वुडपेकर का स्मूथ और संतुलित स्वाद इस मौसम की रौनक के साथ पूरी तरह मेल खाता है। इसका क्रिस्प फिनिश और सहज पीने योग्य गुण लंबे उत्सवी दोपहर और रंगीन रातों के लिए उपयुक्त है विकल्प है।

सोम डिस्टिलरीज एंड ब्रेवरीज द्वारा निर्मित वुडपेकर प्रीमियम बीयर मध्य प्रदेश की सबसे पसंदीदा बीयर में से एक है। स्मूथ, फिल्टर व्हीट-स्टाइल, ताजगी भरे स्वाद और आसानी से पीने योग्य विशेषता होने की वजह से यह बीयर शहर के उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप उभर कर सामने आई है। हाल ही में इनोवेशन, क्वालिटी और कन्वीनियंस के लिए भारत के अग्रणी ब्रांड- राइजिंग स्टार 2025 का खिताब जीतने वाली इस वुडपेकर बीयर की लोकप्रियता पूरे मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ती जा रही है।                                                                                        

भारत की पहली ट्विस्ट-कैप बीयर है वुडपैकर

राज्य में आने के बाद वुडपेकर ने भारत की पहली ट्विस्ट-कैप बीयर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और यह जीवंत नाइटलाइफ के लिए जानी जाने लगी है। इसकी पैकेजिंग इनोवेशन, डायरेक्ट बॉटल प्रिंटिंग, कलर-कोडेड कैप और सुविधाजनक फॉर्मैट उपभोक्ताओं को बहुत पसंद आ रहे हैं जो स्टाइल और फंक्शनैलिटी दोनों मामलों पर सटीक बैठती है। यहां तक कि फूड पेयरिंग में वुडपेकर एक अनोखी ह्लभोपालवासीह्व पहचान हासिल कर चुकी है। इसकी हल्की मिठास और क्रिस्प फिनिश राज्य के प्रतिष्ठित व्यंजनों के साथ बेहतरीन मेल खाती है।
वुडपेकर सिर्फ एक नया प्रोडक्ट इनोवेशन नहीं है बल्कि यह भारत की बीयर इंडस्ट्री के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो रही है। भारतीय बाजार में पहली बार ट्विस्ट कैप बीयर पेश करके इसने बीयर के प्रारूप को बदल दिया है और इसे अधिक आसान और स्टाइलिश बना दिया है। वुडपेकर प्रीमियम बीयर दो स्पेशल वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला- वुडपेकर ग्लाइड (Woodpecker Glide) जो एक प्रीमियम माइल्ड बीयर है। और दूसरा- वुडपेकर क्रेस्ट (Woodpecker Crest) जो एक मजबूत और बोल्ड बीयर है।



Woodpecker’
 बीयर की क्या है खासियत:

यह बीयर जर्मनी के रेनियर क्षेत्र से आयात की गई  Two-row barley,  भारतीय माल्ट और जर्मन हॉप्स से तैयार की जाती है जिससे यह दो माल्ट्स को मिलाकर भारत की पहली क्रॉस-माल्ट बीयर के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी है। वुडपेकर को 30 दिनों के भीतर तैयार किया जाता है। बेजोड़ स्थिरता और स्वाद सुनिश्चित करने के लिए हर महीने एक बैच तैयार किया जाता है। वुडपेकर ग्लाइड, खास तौर पर 100% नेचुरल ड्रिंक है, जिसमें चावल और चीनी जैसे एड्जक्ट्स नहीं होते, जो शुद्धता और स्वाद की कसौटी पर खरे साबित होते हैं। इसकी ट्विस्ट-कैप डिजाइन इसको अन्य सभी से अलग पहचान देती है। इसमें बोतल ओपनर की जरूरत नहीं पड़ती और एक झटके में खोलने का सुविधाजनक अनुभव मिलता है। यह छोटा लेकिन प्रभावशाली बदलाव भारत भर के बीयर प्रेमियों के लिए बीयर की एक नई परिभाषा तय करता है। सुरक्षा और नकली उत्पादों को रोकने के लिए इसमें एक विशेष कस्टमाइज्ड नेक प्रोफाइल भी डिजाइन किया गया है, जिसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।                                                                                                                                                                                                 
                                                                                                                                                                        
1. वुडपेकर ग्लाइड - प्रीमियम माइल्ड लेगर:

ग्लाइड बोतल में शानदार है। इम्पोर्टेड टू-रो जौ, चुनिंदा इंडियन माल्ट और रेनियर हॉप्स से बना और 30 दिनों तक मैच्योर होने वाला ग्लाइड, एक हल्की माल्ट मिठास और फूलों वाली हॉप खुशबू के साथ चमकदार सुनहरा रंग देता है। स्मूथ, रिफाइंड और पीने में बहुत आसान, यह भारत की पहली ट्विस्ट-कैप प्रीमियम प्रिंटेड बोतल में उपलब्ध है।

2. वुडपेकर क्रेस्ट- प्रीमियम स्ट्रॉन्ग लेगर:

क्रेस्ट बोल्डनेस को एक नई पहचान देता है। गहरा सुनहरा रंग, फुल-बॉडी टेक्सचर और रेनियर हॉप्स व चेक यीस्ट स्ट्रेन के मिश्रण से बना यह लेगर स्ट्रॉन्ग माल्ट रिचनेस प्रदान करता है, जो रिफाइंड और स्मूथ कड़वाहट से खूबसूरती से बैलेंस होता है। स्ट्रांग बियर के लिए भारत के पहले प्रीमियम ट्विस्ट-कैप डिजाइन में पेश किया गया क्रेस्ट सेलिब्रेशन और हाई-एनर्जी मौकों के लिए एकदम उपयुक्त है।

सोम ग्रुप आफ कंपनीज के बारे में

सोम ग्रुप आफ कंपनीज भारत के अग्रणी मादक पेय निर्माताओं में से एक है, जो प्रीमियम बीयर, स्पिरिट्स और रेडी-टू-ड्रिंक उत्पादों का निर्माण करती है। इसका मुख्यालय मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। कंपनी ने कई राज्यों में अपनी मजबूत पैठ बना रखी है। यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी उपलब्ध है। इसके प्रमुख ब्रांडों में महावत व्हिस्की, भीमबेटका सिंगल मॉल्ट, ब्लैक आदि हैं।

इस होली, भोपाल रंग, संस्कृति और ताजगी के नए अंदाज के साथ जश्न मनाएगा—वुडपेकर स्टाइल में।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.