कानपुर नगर (वेद गुप्ता)। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। आज पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव एवं अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह द्वारा जे.के. मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तथा अग्निशमन उपकरणों का बारीकी से अवलोकन किया।
अधिकारियों ने संबंधित थाना पुलिस और मंदिर प्रशासन को निर्देश दिए कि जन्माष्टमी के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नजीराबाद मौजूद.
जन्माष्टमी से पहले जेके मंदिर का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
अगस्त 31, 2026
Tags