Type Here to Get Search Results !

भोपाल में आईएफएस मीट-2026 में ड्यूटी कर रहे वन अमले को खाने के लाले: अल सुबह से ड्यूटी करने वालों को देर शाम मिला खाना

  • अफसरों के ड्राइवरों को टाइम पर मिला खाना, लेकिन वन महकमे के मैदानी अमले दिनभर पानी के लिए भी नहीं पूछा गया

भोपाल।
राजधानी भोपाल में आईएफएस मीट-2026 में अल सुबह से ड्यूटी करने वाला वन अमला दिनभर भूखा रहा। हद तो यह हुई कि शाम 4 बजे के बाद खाने के पैकेट दिए गए। हालांकि अफसरों के ड्राइवरो को जरुर जरा सी नाराजगी दिखाते ही खाना परोस दिया गया।                                                                                                           


                                                                                                                                                                       
इस बारे में मध्य प्रदेश वन एवं वन्य प्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नीलम सिंह ठाकुर और प्रदेशाध्यक्ष रामयश मौर्य ने बताया कि 30 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक आईएफएस मीट का आयोजन भोपाल में हो रहा है। इसमें भोपाल वनमंडल, पर्यावरण वानिकी और ड्यूटी के लिए नाकेदार से लेकर रेंजर तक को ड्यूटी के लिए सुबह 8:00 बजे बुलाया गया था। ऐसे में वन कर्मचारी सुबह अपने घरों से 6 से 7 बजे तक सिर्फ चाय पीकर निकल गए थे। ताकि सुबह 8 बजे से ड्यूटी कर सकें। इसके बाद दिनभर भूखे प्यासे वनरक्षक से रेंजर तक ड्यूटी करते रहे, लेकिन खाना नसीब 4:00 बजे के बाद हुआ। दूसरी ओर, आईएफएस अफसरों के वाहन चालकों को समय पर खाने के पैकेट वितरित कर दिए गए थे। इस पर संघ ने खेद जताते कहा है कि भूखे प्यासे ड्यूटी नहीं करवाई जाए, क्योंकि कई कर्मचारी शुगर एवं बीपी वाले हैं, जिनके साथ दुर्घटना हो सकती है।


अभी बहुत व्यस्त हूं, बाद में बात करेंगे

आईएफएस मीट में ड्यूटी कर रहे वन अमले को खाना नहीं मिलने का सवाल सुनने के बाद क्षितिज कुमार, वन सरंक्षक, भोपाल ने कहा कि अभी बहुत व्यस्त हैं। इस बारे में बाद में बात करेंगे और फोन काट दिया।