Type Here to Get Search Results !

बायजू ऐप के फाउंडर रवींद्रन देश के नए अरबपति बने, 8 साल पहले टीचर थे

बेंगलुरु। ऑनलाइन एजुकेशन ऐप बायजू (BYJU)के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन (37) देश के नए अरबपति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्रन की कंपनी थिंक एंड लर्न ने इस महीने 15 करोड़ डॉलर (1,035 करोड़ रुपए) की फंडिंग जुटाई थी। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 5.7 अरब डॉलर (39,330 करोड़ रुपए) हो गया। रवींद्रन के पास कंपनी के 21% से ज्यादा शेयर हैं। टीचर रहे रवींद्रन ने 2011 में थिंक एंड लर्न की स्थापना की थी। 2015 में प्रमुख लर्निंग ऐप बायजू लॉन्च किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.