दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर ने वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली को कप्तान बनाए रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनके मुताबिक तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान होने चाहिए। गावसकर ने कहा कि कोहली को फिर से कप्तान बनाए जाने से पहले आधिकारिक बैठक होनी चाहिए थी। कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम 3 अगस्त से 3 सितंबर तक वेस्टइंडीज दौरे पर रहेगी। इस दौरान टीम इंडिया 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट खेलेगी।
गावसकर ने कहा, ‘चयन समिति में बैठेलोग कठपुतली हैं। कोहली को मीटिंग में टीम को लेकर अपने विचार रखने के लिए बुलाया गया। प्रक्रिया को बाईपास करने से यह संदेश गया कि दिनेश कार्तिक को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया, जबकि वर्ल्ड कप तक कप्तान ने उन पर भरोसा जताया था।’
कोहली ने कहा- रोहित के साथ कभी मतभेद नहीं रहे
दूसरी ओर कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मनमुटाव और मतभेद की खबरों को खारिज कर दिया। विराट ने सोमवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच रवि शास्त्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘अगर मैं किसी व्यक्ति को पसंद नहीं करता या मुझे उससे असुरक्षा महसूस होती है तो आपको वह मेरे चेहरे पर दिखेगा। मैंने हमेशा से रोहित शर्मा की तारीफ की है, क्योंकि मैं जानता हूं कि वे अच्छे हैं। हमारे बीच कभी कोई मतभेद नहीं रहे।’’
रोहित ने अनुष्का को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था
दरअसल, पिछले दिनों रोहित ने विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद से यह खबरें आने लगी थीं कि विराट और रोहित के बीच मनमुटाव है।