Type Here to Get Search Results !

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी समेत 10 भारतीय टॉप सीईओ में शामिल

नई दिल्ली। दुनिया के टॉप सीईओ की सूची में देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह और ओएनजीसी के प्रमुख शशि शंकर शामिल हैं। सीईओवर्ल्ड पत्रिका ने 2019 में दुनिया के सबसे अधिक प्रभावशाली सीईओ की सूची जारी की है। इसमें दस भारतीय सीईओ शामिल हैं।

आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन एवं सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल सबसे ऊंची रैंकिंग (तीसरी) वाले भारतीय सीईओ हैं। हालांकि, उनकी कंपनी को लक्जमबर्ग की कंपनी के रूप में दर्शाया गया है। इस 121 सीईओ की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी 49वें, आईओसी के सिंह 69वें और ओएनजीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शशि शंकर 77वें स्थान पर हैं।
अन्य भारतीयों में स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार (83वें), टाटा मोटर्स के गुएंटर बटशेक (89वें), बीपीसीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डी राजकुमार (94वें), राजेश एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी चेयरमैन राजेश मेहता (99वें), टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन और विप्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आबिदअली जेड नीमचवाला शामिल हैं।

टॉप-5 सीईओ

डगलस मैक्लिमलन (वाॅलमार्ट)

बेन वान ब्यूंडर (रॉयल डच शेल)

लक्ष्मी मित्तल (आर्सेलर मित्तल)

अमीन एच नासिर (सऊदी अरामको)

बॉब डुडले (ब्रिटिश पेट्रोलियम)
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.