मुंबई। वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवर थ्रो पर छह रन मिले थे। गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर बाउंड्री के बाहर चला गया था। इस पर अंपायर ने इंग्लैंड को 4 रन दे दिए थे। फाइनल के 3 दिन बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि स्टोक्स ने 4 रन वापस लेने के लिए अंपायर से कहा था। स्टोक्स ने उसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि अंपायरों से उनके फैसले को बदलने के लिए नहीं कहा।
एंडरसन के वीडियो को देखकर स्टोक्स ने कहा, 'मैंने वो सब कुछ देखा। मैं सोच रहा था क्या मैंने वो कहा, लेकिन मैं दिल पर हाथ रखकर कहता हूं कि मैंने अंपायर को वैसा कुछ नहीं कहा। मैं सीधा टॉम लाथम के पास गया और कहा दोस्त मुझे माफ करना। मैंने केन विलियम्सन की तरफ भी देखा और उनसे माफी मांगी।’
एंडरसन के वीडियो को देखकर स्टोक्स ने कहा, 'मैंने वो सब कुछ देखा। मैं सोच रहा था क्या मैंने वो कहा, लेकिन मैं दिल पर हाथ रखकर कहता हूं कि मैंने अंपायर को वैसा कुछ नहीं कहा। मैं सीधा टॉम लाथम के पास गया और कहा दोस्त मुझे माफ करना। मैंने केन विलियम्सन की तरफ भी देखा और उनसे माफी मांगी।’
साइमन टॉफेल ने अंपायरों के निर्णय को गलता कहा थाअंपायरों के इस फैसले को आईसीसी के पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक, इस ओवर थ्रो पर इंग्लैंड को 5 रन ही मिलने चाहिए थे। जब गुप्टिल ने थ्रो फेंका था, तब स्टोक्स और रशीद एक रन पूरा कर चुके थे। हालांकि, जब थ्रो फेंका गया, तब वे दूसरे रन के लिए एक-दूसरे को क्रॉस नहीं कर पाए थे। थ्रो पहुंचने से पहले स्टोक्स क्रीज में पहुंच चुके थे, लेकिन तभी गेंद उनके बल्ले से लगकर बाउंड्री तक चली गई थी। टॉफेल के मुताबिक, ऐसी स्थिति में उन्हें केवल 5 रन मिलने चाहिए थे, ना कि 6 रन।
मैच और सुपर ओवर, दोनों टाई हुएवर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार फाइनल में सुपर ओवर खेला गया। यह भी पहली बार हुआ, जब मैच और सुपर ओवर दोनों टाई हो गए। न्यूजीलैंड ने पहले 241 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ही ऑलआउट हो गई। सुपर ओवर में इंग्लैंड ने 15 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य की बराबरी तो कर ली, लेकिन जीत के लिए जरूरी एक रन बनाने से चूक गया। इसके बाद आईसीसी के नियमानुसार ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। पूरे मैच में इंग्लैंड ने 26 और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाईं।
