Type Here to Get Search Results !

वस्तु विनिमय से लेकर डिजिटल पेमेंट तक के सफर को दिखाने के लिए मनी म्यूजियम शुरू किया

कोलकाता। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का ‘मनी म्यूजियम’ अपने अनोखे प्रयास के कारण लोगों का ध्यान खींचने में काफी सफल रहा है। इस म्यूजियम में दर्शकों को वस्तु विनिमय के दौर से लेकर वर्तमान के डिजिटल पेमेंट तक के सफर की जानकारी मिलेगी। यह सेंट्रल कोलकाता के काउंसिल हाउस स्ट्रीट पर स्थित है और इसके निर्माण का उद्देश्य डिस्प्ले के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सिस्टम के बारे में जानकारी देना है।

मनी म्यूजियम’ का उद्घाटन 11 मार्च को हुआ था। यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिए खुला रहता है। इस म्यूजियम की सबसे खास बात यह है कि यह मुद्रा के चलन के इतिहास को दर्शाता है। यहां पर मुख्य आकर्षण का केंद्र एक डिस्प्ले है जिसमें डिजिटल माध्यम से एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर होने की प्रक्रिया को दिखाया गया है।
म्यूजियम तीन हिस्सों में बंटा है
म्यूजियम तीन हिस्सों में बंटा हुआ है- मुद्रा का इतिहास, सोने के इतिहास और आरबीआई का इतिहास। पहले हिस्से में, वस्तु के बदले वस्तु लेन-देन की उत्पत्ति, दूसरे हिस्से में सोने और देश में सोने के भंडार के बारे में बताया गया है और तीसरे हिस्से में आरबीआई के इतिहास के बारे में दर्शाया गया है। म्यूजियम में प्रिटिंग और बॉन्ड बनाने वाली मशीन को रखा गया है। आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि म्यूजियम में बच्चों के मनोरंजन के भी इंतजाम हैं। बच्चों को वित्तीय जानकारी देने के साथ ही उनके लिए कई गेम्स सेंटर भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.