Type Here to Get Search Results !

ऑइली बालों को बिना धोए कैसे दिखाएं फ्रेश, हेयर एक्सपर्ट से जानिए टिप्स

मुंबई। उमसभरे मौसम में जरूरी नहीं हर दिन बालों को धोया जाए। इन्हें खूबसूरत दिखाने के लिए कई टिप्स फॉलो किए जा सकते हैं। वीएलसीसी के हेयर एक्सपर्ट रोहित मुर्गई से जानिए इन्हें कैसे खूबसूरत दिखाया जाए...
बेबी पाउडर से भी ऑइली बालों को बाउंसी दिखा सकते हैं
ऑइली बालों को फ्लॉन्ट करने के लिए टेक्सचराइजिंग सी सॉल्ट स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये न केवल बालों से ऑइल खींचता है बल्कि उन्हें वॉल्यूम भी देता है। इसके बाद लूज ब्रेड बनाकर बालों को स्क्रंच करके फिनिश्ड लुक दे सकते हैं।
रूट्स पर वॉल्यूमाइजिंग मूस लगाइए और इसे बालों के सिरे तक लेकर जाइए। अब हल्का ब्लो ड्राय कीजिए। इससे मॉइस्चर चला जाएगा और बाल फ्रेश और घने नजर आएंगे।

बाल धोने का समय नहीं है, तो रूट्स पर केवल थोड़ा ब्लो आउट स्प्रे करें। अब पैडल ब्रश का इस्तेमाल करके रूट्स को ब्लो-ड्राय करें जिससे बालों को तुरंत ही वॉल्यूम मिल जाएगा।

फिनिशिंग पाउडर केवल चेहरे पर लगाने के लिए नहीं है। बाल ऑइली हो गए हैं तो थोड़ा बेबी पाउडर या लूज ट्रांस्लूसेंट पाउडर को बालों की जड़ों पर लगाया जा सकता है। ये एक्सेस ऑइल एब्जॉर्ब कर लेता है। इसे टूथब्रश से लगाया जा सकता है। एक्सट्रा पाउडर को अंगुलियों से झाड़ सकते हैं।

ब्लॉटिंग शीट्स अगर ग्रीसी चेहरे पर काम करती हैं तो बालों पर भी करेंगी। इन्हें स्कैल्प से एक्सेस ऑइल हटाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कैल्प का जो हिस्सा ऑइली लग रहा है, वहां इन्हें रब किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.