Type Here to Get Search Results !

पपीते के गुणकारी पत्ते बचाएंगे डेंगू से

मुंबई। बरसात के इस मौसम सबसे ज्यादा कहर डेंगू बुखार का रहता है। इसके लक्षण में सिर दर्द, उल्टी, मतली, आंखों में दर्द और लाल चकत्ते शामिल हैं। इस बीमारी की गंभीर स्थिति में पेट दर्द, मसूड़ों या नाक से रक्तस्राव, मल या मूत्र में रक्त, सांस लेने में दिक्कत और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसी स्थिति में मरीज व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर को अवश्य दिखाएँ और इलाज़ के साथ घरेलू उपाय भी करें। पपीते के पत्ते का जूस डेंगू बुखार को ठीक करने का एक सिद्ध तरीका माना गया है। आइये जानते हैं कि इस बीमारी से ग्रसित मरीज के लिए पपीते के पत्ते का जूस कैसे फायदेमंद होता है।
• पपीते के पत्ते में विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट का समृद्ध स्रोत पाये जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में बहुत लाभकारी होते हैं।
• डेंगू बुखार से ग्रसित व्यक्ति के अधिकांश मामले में प्लेटलेट्स हो जाती हैं ऐसी स्थिति में तो पपीते के पत्ते ब्लड प्लेटलेट्स काउंट में सुधार करने में बहुत मदद करते हैं।

कैसे करें इसका सेवन
पपीते के पत्ते को पीस कर उसका जूस निकाल लें और2 बड़े चम्मच की मात्रा में इसका सेवन दिन में 2-3 बार करें। इसके कड़वेपन को दूर करने के लिए इसे शहद और फलों के जूस के साथ सेवन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.