मुंबई। विकी कौशल की उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक इस साल की सुपर हिट फिल्मों में से एक है। आर्मी अफसर के रूप में विकी को खूब पसंद किया गया। आर्मी जवानों की जिंदगी को करीब से देखने के लिए विकी कुछ वक्त भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के साथ गुजारेंगे। एक्टर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी कि वो अगले कुछ दिनों तक अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ रहेंगे।
14,000 फीट की ऊंचाई पर सेना के साथ विकीविकी ने सोशल साइट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हमारी भारतीय सेना के साथ कुछ दिन बिताने का मौका मिला।' फिलहाल ये साफ नहीं है कि वो जवानों के साथ वक्त बिता रहे हैं। लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि वो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक की तैयारी के लिए जवानों के साथ रहेंगे।
