Type Here to Get Search Results !

279 फीट की ऊंचाई पर शूट हुआ साहो का सॉन्ग एन्नी सोनी, 100 लोगों की टीम थी मौजूद

मुंबई। बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो का दूसरा गाना एन्नी सोनी 2 अगस्त को रिलीज होने वाला है। 'साहो’ को भी विजुअली खूबसूरत बनाने कई एक्सपेरिमेंट किए गए हैं। एक्शन सीक्वेंस तो लार्जर दैन लाइफ रखे ही गए हैं, गानों पर भी मेकर्स ने मोटी रकम इनवेस्ट की है। एन्नी साेनी की शूटिंग से जुड़ी कुछ खास बातें सामने आई हैं।

100 लोगों के साथ पहुंचे ऑस्ट्रिया: 'एन्नी सोनी’ गाना फिल्माने के लिए टीम 100 लोगों के साथ ऑस्ट्रिया के मशहूर स्कीइंग रिसॉर्ट 'स्टायबाय ग्लेशियर-टॉप ऑफ टायरोल’ चली गई। उस लोकेशन को मैनेज करने वाले लोगों ने पूरी जगह गाना शूट करने वाले का दे दी थी।