Type Here to Get Search Results !

एपल समेत टॉप-5 कंपनियों को 11 लाख करोड़ रु का नुकसान, शेयर गिरने से इतना मार्केट कैप घटा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार की गिरावट से वहां की 5 प्रमुख कंपनियों माइक्रोसॉफ्ट, एपल, अमेजन, अल्फाबेट और फेसबुक के निवेशकों को 162 अरब डॉलर (11.34 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ। इन कंपनियों के शेयरों में 3% तक गिरावट की वजह से कुल मार्केट कैप इतना घट गया। अमेरिका-चीन के बीच ट्रे़ड वॉर तेज होने की वजह से अमेरिकी बाजार में सोमवार को इस साल की सबसे बड़ी गिरावट आई। टेक कंपनियों को ज्यादा नुकसान हुआ।