नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज गुयाना में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 और दूसरे में 22 रन (डकवर्थ लुइस नियम से) से हराया था। टीम इंडिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज 3-0 से जीतना चाहेगी। भारत विदेशी मैदान पर सिर्फ एक बार ही सीरीज 3-0 से जीत सका है। उसने 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घरेलू मैदान पर हराया था। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें पहली बार गुयाना में एक-दूसरे से खेलेंगी। इस मैदान पर 9 साल बाद कोई टी-20 खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज में दोनों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए। इनमें टीम इंडिया को सिर्फ एक ही जीत 2011 में मिली। दो मुकाबलों में विंडीज जीता। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 13 टी-20 खेले गए। इनमें भारत 7 में जीता। वेस्टइंडीज को भी 5 मैच में सफलता मिली। 1 मुकाबले में नतीजा नहीं निकला।

टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ लगातार छठी जीत परविराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांच मैच जीत चुकी है। टीम इंडिया की नजर छठी जीत पर होगी। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन भारत के रोहित शर्मा ने बनाए हैं। उन्होंने दो मैच में 91 रन बनाए। गेंदबाजों में वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल पहले स्थान पर हैं। उन्होंने दो मुकाबलों में 4 विकेट लिए। उन्होंने दो बार विराट कोहली को आउट किया।