- गड़बड़ियों के आरोप में निलंबित जूनियर गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन की विभागीय जांच (डीई) खत्म करने के साथ ही रुका हुआ वेतन दिलवाने के ऐवज में 1 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी और 1 लाख रुपए में फायलन होने पर नीमच कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में ही रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने धर-दबोचा
इस बारे में जूनियर कन्या छात्रावास, कुकडेश्वर, जिला नीमच की अधीक्षिका कुर्दुला एक्का, मूल निवासी 115 संत हिरदाराम नगर, हामूखेड़ी, देवास रोड, उज्जैन ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय उज्जैन में लिखित शिकायत की थी। शिकायतकर्ता अधीक्षिका के अनुसार पूर्व में छात्रावास में अनियमितताआें पर निलंबित किया गया था, साथ ही नियमानुसार उसको वेतन के बजाय जीवन निर्वाह भत्ता दिया जा रहा था। इस बारे में बात करने पर विभागीय जांच को खत्म करवाने के साथ ही सस्पेंशन पीरियड का रुका हुआ वेतन दिलवाने के बदले एक लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत जिला संयोजक मांग रहे हैं, जिसमें बालक छात्रावास अधीक्षक भी साथ दे रहा है। रिश्वत नहीं देने पर डीई में दोषी ठहराकर नौकरी से बाहर करवाने की धमकी दे रहे हैं।
सत्तयापन में शिकायत सही साबित होने पर ट्रैप दल रवाना किया
अधीक्षिका की रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन पुलिस अघीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव ने करवाया, जिसमें शिकायत सही निकली। इसके बाद रिश्वतखोर अधिकारियों को पकड़ने के लिए एसपी आनंद यादव ने ट्रैप दल बना कर रवाना किया। लोकायुक्त के ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक उमेश जाटव, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक मोहम्मद इसरार, आरक्षक संजीव कुमारिया, कंप्यूटर आपरेटर अंजली पुरानिया शामिल थे।

बेखौफ जिला संयोजक ने रिश्वत के नोट पैंट की जेब में रख लिए
लोकायुक्त पुलिस टीम ने गुरुवार को कलेक्टोरेट नीमच स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक के कार्यालय की घेराबंदी कर ली। इसके बाद लेडी वार्डन कुर्दुला एक्का से रिश्वत के एक लाख रुपए आरोपियों ने ली, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी राकेश राठौर, जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण विभाग, नीमच की पैंट की जेब से नंबर लिखे रंग लगे हुए नोट बरामद हो गए। साथ ही सह आरोपी हरीश चौहान, अधीक्षक, उत्कृष्ट बालक छात्रावास जिला नीमच को भी गिरफ्तार किया गया, जोकि लेन-देन करवाने के साथ ही रिश्वत में हिस्सेदार था। दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा-7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधित अधिनियम 2018 व 61 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के कार्रवाई की गई।

कोई भी सरकारी कर्मचारी अधिकारी रिश्वत मांगें तो करें शिकायत
महानिदेशक, लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर मनोज कुमार सिंह उप महानिरीक्षक के प्रभावी मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग उज्जैन के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त आनंद यादव ने आमजन से अपील है कि यदि कोई लोकसेवक अधिकारी, कर्मचारी किसी शासकीय कार्य को करने के लिए रिश्वत की मांग करता है, तो तत्काल श्किायत करें या सूचना दें।
लोकायुक्त उज्जैन को मोबाईल नंबर-9425103975
शासकीय दूरभाष-0734-2512756 पर संपर्क करें।