Type Here to Get Search Results !

बीई: सीएलसी के लिए आज से शुरू होंगे पंजीयन, 9 से दिए जाएंगे प्रवेश

भोपाल। इंजीनियरिंग संस्थानों में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) में कॉलेज लेवल काउंसिलिंग के लिए पंजीयन की शुरुआत रविवार से हो जाएगी। इसके अलावा बीआर्क, डिप्लोमा इंजीनियरिंग पीपीटी, बी-फार्मा, डी-फार्मा, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी के लिए भी पंजीयन 4 अगस्त से कराए जा सकेंगे।
बीई: ब्रांच परिवर्तन के आवेदन कल से, डिप्लोमा पीपीटी पाठ्यक्रम में आवेदन आज तक

इस संबंध में डायरेक्टर ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (डीटीई) ने शनिवार को शेड्यूल जारी कर दिया है। संस्थानों में प्रवेश के लिए 14 अगस्त अंतिम तारीख रखी गई है। इससे पहले पंजीयन कराने वाले विद्यार्थी सहायता केंद्रों पर दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे। सीएलसी के लिए पंजीयन करा चुके व अपंजीकृत छात्रों के लिए अलग-अलग शुल्क भी निर्धारित किया गया है।
यह रहेंगी प्रवेश की तारीख
सीएलसी के दौरान बीई के लिए 9, 10, 13 और 14 अगस्त तारीख रखी गई है। इसके अलावा बीआर्क, डिप्लोमा इंजीनियरिंग पीपीटी, बी-फार्मा, डी-फार्मा, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एम-फार्मेसी के लिए 9, 10, 13 और 14 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है। साथ ही अन्य कोर्स की तारीख भी जारी की गई है। इसके अलावा प्रवेश संबंधी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।