Type Here to Get Search Results !

हज हाउस से एयरपोर्ट के लिए आज रवाना होंगे यात्री


भोपाल।
शहर के राजाभोज एयरपोर्ट से शेष बचे 300 हज यात्री दो उड़ानों के जरिए रविवार को जेद्दा जाएंगे। सभी यात्रियों को हज हाउस में ठहराया गया है। अल सुबह 4 बजे पहला जबकि दूसरा दल सुबह 5 बजे विशेष बस से भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। पहली उड़ान सुबह 7:45 बजे जबकि दूसरी सुबह 11 बजे रवाना होगी। मुकदस सफर में रविवार को जाने वाले दल में भोपाल निवासी सबसे कम उम्र (3) की अलीशा परवेज और सबसे बुजुर्ग यात्री में 84 बरस की बिन्नो बी भी शामिल हैं।

इस बार अतिरिक्त कोटा मिलने से कुल 5880 हज यात्रियों का चयन हुअा है। 5580 हज यात्री मक्का अौर मदीना पहुंच चुके हैं। रविवार को दो फ्लाइटों की रवानगी से 48 घंटे पहले शेष बचे 300 हज यात्रियों ने हज हाउस में अपनी अामद दर्ज कराई।
हज हाउस में यात्रियों को बताए हज के अरकान
हज हाउस पहुंचने पर यहां सभी हज यात्रियों के दस्तावेज जांचे गए। लगेज को सुरक्षित रखवाया गया। यहां यात्रियों को हज के अरकान बताने के साथ मुफ्ती अब्दुल कलाम अौर मौलवी अब्दुल हफीज खान ने उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया। यहां महिलाओं के पर्दे का ध्यान रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई। राॅयल मार्केट निवासी परवेज खान अपने पूरे परिवार के साथ हज यात्रा पर जा रहे हैं। उनके साथ तीन बरस की बेटी भी जा रही है।