मुंबई। आप की कसम, अर्पण व आंधी जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले वेटरन फिल्मकार जे. ओम प्रकाश का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में बुधवार सुबह अंतिम सांस ली। जे. ओमप्रकाश का अंतिम संस्कार दोपहर 12:30 बजे पार्ले (वेस्ट) स्थित श्मशान घाट में किया गया। यहां अमिताभ, अभिषेक समेत फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। जे. ओमप्रकाश की बेटी पिंकी की शादी राकेश रोशन से हुई थी और ऋतिक रोशन उनके नाती हैं।
एक्टर दीपक पाराशर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। दीपक ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मिस्टर जे ओम प्रकाश का कुछ घंटों पहले ही निधन हो गया। यह दुखद खबर है। अब वह स्वर्ग में मेरे मामाजी मिस्टर मोहन कुमार के साथ रहेंगे। उनका योगदान इंडियन सिनेमा के लिए एक तोहफे के समान है! यह तस्वीर मैंने कुछ महीनों पहले ली थी, जब मैं उन्हें देखने गया था! ओम शांति!