Type Here to Get Search Results !

बीसीसीआई ने द्रविड़ को नोटिस भेजा, नाराज गांगुली ने कहा- भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए

मुंबई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने हितों के टकराव को लेकर नोटिस भेजा है। द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख होने के साथ इंडिया सीमेंट ग्रुप में उपाध्यक्ष भी हैं। आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इंडिया सीमेंट की है। द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने नाराजगी जताई है। दोनों ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय क्रिकेट को भगवान ही बचाए।

डीके जैन ने द्रविड़ को नोटिस मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत पर भेजा गया। संजीव गुप्ता ने पहले भी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के खिलाफ भी हितों के टकराव की शिकायत की थी।