Type Here to Get Search Results !

जिनको पढ़ाया उनकी नौकरी लग गई, खुद की नहीं लगी तो फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। अपने द्वारा पढ़ाए लगभग सभी छात्रों की नौकरी लग गई लेकिन खुद की नौकरी नहीं लगी। इस बात से परेशान एक शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की है। थाना आवास परिसर में आरोपी ने लगाई फांसी, लूट के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

चंदन नगर पुलिस के अनुसार सिरपुर में रहने वाले 38 साल के चेतन चौहान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चेतन कोचिंग क्लास चलाता था और छात्रों को प्रतियोगी परिक्षाओं के साथ अन्य विषयों की तैयारी करवाता था। चेतन द्वारा पढ़ाए गए लगभग सभी छात्रों की सरकारी व प्रायवेट सेक्टर में अच्छी नौकरी लग गई थी। चेतन ने भी सरकारी नौकरी के लिए कई परीक्षा दी थी लेकिन उसका चयन अब तक नहीं हुआ था।

इस बात को लेकर चेतन तनाव में रहता था। परिजनों के अनुसार तनाव के चलते पिछले कुछ दिनों से चेतन ने शराब का सेवन भी प्रारंभ कर दिया था और संभवत: इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।