Type Here to Get Search Results !

पति के दोस्त ने महिला को घर पर अकेला देख धमकाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

इंदौर। एक महिला के साथ पति के दोस्त द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्ष्कर्म किया और पति को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के मालवा मिल पक्की चाल इलाके की है। यहां रहने वाली महिला ने क्षेत्र में ही रहने वाले ह्रदयेश के खिलाफ रिपोर्ट दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार आरोपी पति को दोस्त है और घटना वाले दिन मुझे घर में अकेली देखकर डरा- धमकाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह बात अपने पति को बताई और फिर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।