Type Here to Get Search Results !

हॉस्पिटल के पलंग पर रखे तकिए पर दाग और पुरानी चादर देख नाराज हुए स्वास्थ्य मंत्री

इंदाैर। शासकीय पीसी सेठी अस्पताल में शुक्रवार काे नवनिर्मित इंटीग्रेटेड पीडियाट्रिक यूनिट (आईपीयू) का उद्घाटन स्वास्थ्यमंत्री तुलसी सिलावट ने किया। इसमें सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू), पीडियाट्रिक आईसीयू यूनिट (पीआईसीयू), हाईडेंसिटी क्लिनिक शुरू किए जाएंगे। हालांकि इसे पूरी तरह शुरू हाेने में कम से कम 15 दिन का समय और लगेगा।

सुबह लाेक स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट जब पहुंचे ताे वहां बेड पर पुरानी चादर ही बिछी मिली। तकिए पर दाग देखकर सिलावट नाराज हुए और अधिकारियाें से जवाब तलब किया कि पुराना चादर क्याें बिछाया है। दाग क्याें लगा है? इस पर अस्पताल प्रभारी डाॅ. माधव हसानी बाेले - इसके लिए खरीदी के आदेश दे दिए गए हैं।

यह प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल है जहां आईपीयू स्थापित की गई है। इसमें 10 बेड अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चाें और 10 बेड अन्य अस्पतालाें में जन्म लेने वाले बच्चाें के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके लिए एक कराेड़ के उपकरण खरीदे गए हैं। 30 लाख की लागत से फर्नीचर बनाया गया है। पीआईसीयू का मुआयना करने जब सिलावट पहुंचे ताे वहां भी पुरानी चादरें ही मिलीं। इस पर एक बार फिर उन्हाेंने आपत्ति ली। जिला अस्पताल की बात करें ताे सबसे पहला आईपीयू रतलाम जिला अस्पताल में शुरू किया गया है। प्रदेश में कुल 14 अस्पतालाें काे आईपीयू काे मंजूरी मिली है।