Type Here to Get Search Results !

गर्ल्स स्कूल की छत से टपक रहा पानी, छात्राओं को बैठने में हो रही परेशानी

सोहागपुर। स्थानीय गर्ल्स स्कूल की प्राथमिक शाला का पुराना भवन जर्जर हो चुका है। प्रशासन द्वारा उसे जर्जर घोषित किया जा चुका है। स्कूल में जगह के अभाव के चलते प्राथमिक विभाग की 1 से 5 तक की कक्षाएं पुराने शासकीय अस्पताल भवन में लग रही हैं। इस पुराने अस्पताल भवन की हालत भी खराब है। भवन के कवेलू फूट गए हैं। इसके चलते छत से पानी टपक रहा है, और छात्राएं उसी के बीच बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

गौरतलब है कि स्थानीय प्राथमिक कन्या स्कूल में कक्षा पहली से 5वीं तक 140 छात्राएं अध्ययनरत हैं छात्राओं को बैठने के लिए पांच कक्षों की अलग-अलग व्यवस्था है। इसमें से कक्षा चौथी एवं दूसरी की क्लास में छत से पानी टपक रहा है। स्कूली छात्रा कंचन, रश्मि, छवि, पूजा, ज्योति आदि ने बताया कि जब भी बारिश होती है छत से पानी गिरने लगता है इससे हाल में पानी भर जाता है बैठने और पढ़ाई करने में परेशानी होती है।