Type Here to Get Search Results !

सारणी में कजरी समारोह- मंत्री श्री पांसे होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री सुखदेव पांसे बैतूल जिले के सारणी में 3 अगस्त को कजरी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति विभाग की भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में पटना और लखनऊ के लोक गायक प्रस्तुतियाँ देंगे। समारोह में 'भोजपुरी संस्कृति में कजरी एवं नारी शक्ति' पर विमर्श होगा।