Type Here to Get Search Results !

भारत नेट परियोजना फेस-1 के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिये समिति गठित

भोपाल।  राज्य शासन ने मध्यप्रदेश में भारत नेट परियोजना फेस-1 क्रियान्वयन की समीक्षा के लिये प्रमुख सचिव/सचिव म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अध्यक्षता में राज्य-स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में सिटीजन सर्विस सेन्टर (सीएससी)/एसपीवी के राज्य प्रमुख को सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।

राज्य-स्तरीय समिति में सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास, नामांकित निगरानी अधिकारी दूरसंचार, प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम, राज्य प्रमुख भारत ब्राडबैण्ड नेटवर्क लिमिटेड और संबंधित प्रदाता एजेन्सियों के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया गया है।

यह समिति स्थाई स्वरूप की होगी। समिति द्वारा मध्यप्रदेश में परियोजना के क्रियान्वयन, उपकरणों का सौंपा जाना और उपयोगिता प्रमाण-पत्र की समीक्षा की जायेगी। समिति की रिपोर्ट भारत सरकार के संचार मंत्रालय (यूएसओएफ) को प्रस्तुत की जायेगी।