Type Here to Get Search Results !

रीवा के सोलर प्लांट में स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर - मंत्री श्री यादव

भोपाल।  नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने कहा कि रीवा का सौर ऊर्जा सयंत्र जल्द ही पूर्ण क्षमता से कार्य करने लगेगा और 750 मेगावाट बिजली के उत्पादन में सक्षम हो जायेगा। फिलहाल प्लांट से 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने रीवा सोलर प्लांट की ओर से कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव को साढ़े सात करोड़ रूपये की राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि इस राशि से क्षेत्रीय विकास के कार्य पूरे किये जायेंगे, जिनमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार मुहैया कराया जायेगा।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के नेतृत्व में प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार के अनेक संस्थानों एवं कार्यालयों में सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना की जा चुकी है और यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर बताया गया कि सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से सामाजिक दायित्व के अनेक कार्य भी आरंभ किये जायेंगे। इनमें गुढ़ के कष्टहरनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार तथा भैरव नाथ मंदिर का विकास कार्य शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.