भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी शुक्रवार 27 सितम्बर को व्ही.एल.सी.सी. अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। श्री पटवारी दोपहर 12 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम स्थित मार्शल-आर्ट हॉल में प्रशिक्षण प्राप्त 273 युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से टी.टी. नगर स्टेडियम के इनडोर हॉल में व्ही.एल.सी.सी. अकादमी संचालित की जा रही है। इसके माध्यम से ब्यूटिशियन और न्यूट्रिशियन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।