Type Here to Get Search Results !

प्रकाश पर्व में शामिल होंगी मंत्री डॉ. साधौ

भोपाल। संस्कृति, चिकित्सा शिक्षा और आयुष मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ 27 सितम्बर को खरगोन में श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित होने वाले कीर्तन दरबार में शामिल होंगी। चिकित्सा शिक्षा मंत्री 28 और 29 सितम्बर को धार में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। डॉ. साधौ 30 सितम्बर को महेश्वर में फ्लोरोसिस वर्कशॉप में भाग लेने के बाद महेश्वर और बड़वाह में अति-वृष्टि से हुई क्षति के आकलन और प्रभावितों को दी जाने वाली सहायता संबंधी बैठक लेंगी। संस्कृति मंत्री ग्राम आशापुर में माँ आशापुरी देवी संगीत-संध्या कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.