Type Here to Get Search Results !

"लोकतंत्र और महात्मा गाँधी" विषय पर निबंध प्रतियोगिता

भोपाल।  राज्य लोक सेवा अभिकरण ने 'लोकतंत्र और महात्मा गाँधी' विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रदेशवासी mp.mygov.in पोर्टल के माध्यम से प्रतियोगिता में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। यह प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक है।

प्रतियोगिता में 5 सवेश्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। चयनित विजेताओं को भी प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि और विजेताओं का चयन अभिकरण द्वारा गठित समिति करेगी। समिति का निर्णय ही अंतिम एवं बाध्यकारी होगा।

प्रतियोगिता में केवल ऑनलाइन प्रविष्टियाँ ही स्वीकार होंगी। हिन्दी अथवा अंग्रेजी में अधिकतम 300 शब्द की सीमा में ही निबंध लेखन कार्य होना चाहिये। प्रतिभागियों को सुनिश्चित करना होगा कि उनकी प्रविष्टियाँ मूल हैं।