Type Here to Get Search Results !

साढ़े पांच लाख अपराधियों को माफ करेगी सरकार, सम्राट नारुहितो के राजतिलक समारोह पर घोषणा होगी


टोक्यो। जापान सरकार ने शुक्रवार को छोटे अपराधाों में दोषी पाए गए 5,50,000 अपराधियों को माफी देने का निर्णय लिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार केवल ऐसे अपराधियों को माफ किया जाएगा, जो जेल की सजा काट रहे हैं और जिन्होंने अपना जुर्माना नहीं भरा है। अपराधियों की रिहाई और सजा माफ करने की घोषणा सम्राट नारुहितो के राजतिलक समारोह पर होगी।

सरकार ने कहा- अपराधियों के सामाजिक एकीकरण को ध्यान में रखते हुए जुर्माना माफ करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा लंबी अवधि की सजा काट रहे 1,000 अन्य कैदियों को उनकी गंभीर बीमारी के मद्देनजर मानवीय आधार पर रिहा किया जाएगा। 
10 नवंबर को राजतिलक का कार्यक्रम
जापान में हगीबिस तूफान के कारण मची भयंकर तबाही के चलते सरकार ने सम्राट नारुहितो के राजतिलक कार्यक्रम को 22 अक्टूबर से स्थगित कर 10 नवम्बर को करने का निर्णय लिया था। हगीबिस तूफान 12 अक्टूबर को जापान पहुंचा था। तूफान में देश के लगभग 10,000 घर तबाह हो गए थे। इसमें 77 लोगों की मौत हुई थी और 346 लोग घायल हुए थे। 7 लोग अभी भी लापता हैं।
1989 में भी अपराधियों की सजा माफ की गई
साल 1989 में जापान के सम्राट हिरोहितो की मृत्यु के बाद 50 लाख लोगों के अपराध माफ किए गए थे। अपराधियों के नागरिक अधिकार पुर्नस्थापित किए गए थे। सम्राट हिरोहितो को मरणोपरांत सम्राट शोवा के रूप में जाना जाता है। 1990 में सम्राट अकिहितो के राजतिलक के मौके पर भी 20 लाख से अधिक अपराधियों के अपराध क्षमा किए गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.