Type Here to Get Search Results !

जीडीपी ग्रोथ रेट सितंबर तिमाही में 4.5% रही, बीती 26 तिमाही में सबसे कम


नई दिल्ली। देश की जीडीपी ग्रोथ जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर 4.5% रह गई। यह बीती 26 तिमाही में सबसे कम  है। इससे कम 4.3% जनवरी-मार्च 2013 में रही थी। अप्रैल-जून में ग्रोथ 5% और पिछले साल जुलाई-सितंबर में 7% रही थी। इस साल अप्रैल से सितंबर के 6 महीने में ग्रोथ 4.8% दर्ज की गई। पिछले साल इसी छमाही में 7.5% थी।
Tags