Type Here to Get Search Results !

अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज, कहा- सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है


विदिशा। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा में अपने खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए। उन्होंने करीब एक घंटे खेत में गेंहू की बोवनी की। शिवराज सिंह बुधवार दोपहर अचानक विदिशा में फॉर्म हाउस पहुंचे थे।

खेत में बोबनी करने के बाद शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि अब अधिकतम खेती ट्रैक्टर से होती है, बैल बेरोजगार हो गए हैं। मैंने भी आज ट्रैक्टर से ही गेंहू की बोवनी की। आत्मिक सुख मिला, क्योंकि ये गेंहू की फसल जब तैयार होगी तो इससे उपजे अनाज से कई लोगों का पेट भरेगा। खेती कठिन है लेकिन फिर भी खेती का आनंद ही अलग है।

सचमुच में खेती करने का आनंद ही अलग है! मैंने बचपन में भी खेती की है। तब बड़ी संख्या में ट्रैक्टर नहीं होते थे, बैलों में जुती नाड़ियाँ चलती थी। कंधे पर ढुली टांगकर उसमें रखे हुए अनाज को हाथ से पोर में डालते थे जिसे ऊरना कहते थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.