Type Here to Get Search Results !

श्री कैलाश जोशी सादा जीवन, उच्च विचार के राजनेता थे

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता श्री कैलाश जोशी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि हम सब दु:ख के इन क्षणों में परिजनों के साथ सहभागी हैं।

श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री कैलाश जोशी सादा जीवन, उच्च विचार के राजनेता थे। वे जीवनपर्यंत सामाजिक मूल्यों और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। श्री कमल नाथ ने कहा कि श्री जोशी का  निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। 

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.