Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल श्री टंडन द्वारा श्री कैलाश जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री टंडन ने अपने शोक संदेश में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में श्री कैलाश जोशी का योगदान अविस्मरणीय है। प्रदेश की राजनीति में उनका विशिष्ट स्थान था। वे कुशल प्रशासक, समर्पित कार्यकर्ता और सक्रिय जन-प्रतिनिधि थे।

राज्यपाल श्री टंडन ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने  की ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.