Type Here to Get Search Results !

Redmi Note 8T हुआ पेश, लेकिन भारत में नहीं होगा लॉन्च, जानें क्यों


नई दिल्ली । जहां Xiaomi ने अपने 108 मेगापिक्सल पेंटा कैमरे वाले Mi Note 10 को लॉन्च कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अपनी Redmi Note 8 सीरीज का नया फोन Redmi Note 8T भी पेश कर दिया है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को फ्रांस में लॉन्च किया है और खबर है कि यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं होगा। इस खबर के बाद संभावना है कि भारतीय फैन्स निराश हो जाएंगे। हालांकि, कंपनी पहले ही भारत में Redmi Note 8 और Redmi Note 8Pro लॉन्च कर चुकी है। फ्रांस में लॉन्च हुआ Redmi Note 8T भारत में पहले ही लॉन्च हो चुके Redmi Note 8 की तरह बताया जा रहा है लेकिन उसमें NFC सपोर्ट दिया गया है जबकि Redmi Note 8 में यह सपोर्ट नहीं हैं।

Redmi Note 8T के फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 8 और Redmi Note 8T के फीचर्स एक जैसे ही हैं। या यह कहें कि कंपनी ने Redmi Note 8 को फ्रांस में Redmi Note 8T के नाम से पेश किया है तो भी गलत नहीं होगा। Redmi Note 8T 6.3-inch full-HD+ LCD डिस्प्ले, Snapdragon 665 AIE SoC प्रोसेसर, 4GB जीबी रैम RAM और 128GB मेमोरी के साथ आता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.