Type Here to Get Search Results !

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे कल, ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11


नई दिल्ली। टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ उतरेगी। पहला मैच रविवार 15 दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा। सीरीज शुरू होने के पहले शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। मयंक अग्रवाल और शार्दुल ठाकुर क्रमश: इनका स्थान लेंगे। चेन्नई का विकेट अमूमन धीमा रहता है और यहां स्पिनर्स को मदद मिलती रही है। ऐसे में माना जा सकता है कि विराट कोहली अपने तीनों स्पिनर्स को मौका देंगे।

रविंद्र जडेजा के साथ ही कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल 11 में जगह बना सकते हैं। दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम कुछ समय से वनडे में फ्लॉप रही है। उसने अगस्त 2014 के बाद से पिछले 16 द्विपक्षीय सीरीज में से एक नहीं जीती। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ उसे 3-0 से सीधी जीत मिली, लेकिन टीम इंडिया और अफगानिस्तान की तुलना नहीं की जा सकती।
शाई होप की वापसी
कैरेबियाई टीम के लिए राहत की बात यह है कि शाई होप अब टीम में लौट चुके हैं। भारत ने पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई थी वनडे सीरीज 2- 0 से जीती थी। एम. चिन्नास्वामी में पिछले सात वनडे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह बार जीती। 
ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी।
और ये हो सकती है वेस्ट इंडीज की प्लेइंग XI
कीरोन पोलार्ड (कप्तान), इविन लुईस, शाई होप, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शेल्डन कॉटरेल, रोमारियो शेफर्ड, हेडेन वॉल्श, अल्जारी जोसेफ।